Semicon India 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Isro की सेमीकंडक्टर लैब द्वारा विकसित विक्रम 32-बिट प्रोसेसर के साथ-साथ चार मंजूर प्रोजेक्ट के टेस्ट चिप्स भी भेंट की। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। क्योंकि सेमीकंडक्टर आज की टेक्नोलॉजी के लिए बहुत जरूरी हैं। इसका इस्तेमाल हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन, डिफेंस और स्पेस जैसे जरूरी सिस्टम में होता है