Seema Anand: सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होने वाले सेलेब्रिटीज अब खुलकर अपनी बात रखने लगे हैं। इसी कड़ी में चर्चित सेक्स एजुकेटर और स्टोरीटेलर सीमा आनंद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। 63 वर्षीय सीमा आनंद ने साफ कहा कि उनकी उम्र और पहचान को लेकर की जा रही बेहूदा टिप्पणियां बेहद दुखद हैं।