कुणाल की मां परवीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका बेटा दूध और समोसे लेने गया था। थोड़ी ही देर में उसकी हत्या की खबर मिली। परवीन ने साहिल और गुसरा नाम के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने पहले भी आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ दिया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही न्याय मिलेगा