(खबरें अब आसान भाषा में)
सेबी के नए चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय ने 7 मार्च को मनीकंट्रोल ग्लोबल वेल्थ समिट 2025 में मार्केट रेगुलेटर के बारे में कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सेबी का फोकस छोटे-छोटे रिफॉर्म्स और निवेशकों के हितों की रक्षा पर होगा। उन्होंने इनवेस्टर्स का भरोसा बनाए रखने पर भी जोर दिया