शिक्षा एक ऐसी अहम चाबी है जो भावी पीढ़ियों के लिए सफलता के नए दरवाज़े खोल सकती है और निर्धनता के चक्र को भी तोड़ सकती है. संयुक्त राष्ट्र के महत्वाकाँक्षी 2030 एजेंडा के तहत, चौथा सतत विकास लक्ष्य 4 (SDG 4) हर किसी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर ही केन्द्रित है. SDG 4 का सपना है एक ऐसी दुनिया, जहाँ हर बच्चा और युवा स्कूल तक पहुँच सके, जहाँ किसी को आर्थिक तंगी या लैंगिक भेदभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, और हर किसी के पास उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक समान पहुँच हो.