Tue Oct 15 2024 02:10:20 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बहराइच के पीड़ित परिवार से मिलेंगे CM योगी
बहराइच में युवक की हत्या के बाद तनाव बना हुआ है। सोमवार को यहां हालात काफी बिगड़ गए थे। हालांकि अब स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। बहराइच में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।
Tue Oct 15 2024 02:09:57 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज पाकिस्तान पहुंचेंगे जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज पाकिस्तान पहुंचेगे। आज से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट शुरू होने जा रही है, जिसमें जयशंकर शामिल होंगे। वह दो दिन यहां रुकेंगे। इस दौरान जयशंकर SCO सदस्य देशों के स्वागत के लिए पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ की मेजबानी में आयोजित स्वागत भोज में शामिल होंगे।
Tue Oct 15 2024 02:09:48 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
PM मोदी करेंगे WTSA 2024 और IMC का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के विश्व दूरसंचार मानक सम्मेलन (डब्ल्यूटीएसए) और इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आठवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। PMO ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। आईटीयू के इतिहास में यह पहली बार होगा कि यह प्रतिष्ठित वैश्विक तकनीकी कार्यक्रम भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हो रहा है।