अमेरिका की दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और जर्मनी की शॉट फार्मा (SCHOTT Pharma) की ज्वाइंट वेंचर कंपनी ‘SCHOTT पूनावाला’ में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का एक सौदा किया है। TPG यह हिस्सेदारी भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदेगी। शॉट फार्मा ने मंगलवार 6 मई को जारी एक बयान में बताया कि इस सौदे को लेकर बाइंडिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो चुके हैं