School Closed: पंजाब में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे हैं और सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार को अहम घोषणा की अब 3 सितंबर तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है