Sara Arjun: निर्देशक आदित्य धर ने खुलासा किया है कि ‘धुरंधर 2’ में सारा अर्जुन का चयन 1000 से अधिक लड़कियों के ऑडिशन के बाद उनके ‘फ्रेश फेस’ और बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। शुरुआत में उम्र के अंतर को लेकर हुई आलोचना के बावजूद, रणवीर सिंह और सारा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा है और फिल्म भारत में ₹716 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।