Sankashti Chaturthi: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार भगवान परशुराम ने क्रोधित होकर अपने फरसे से श्रीगणेश पर वार कर दिया था, जिससे उनका एक दांत टूट गया था। तभी से उन्हें “एकदंत” कहा जाने लगा। एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के इस विशेष रूप की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस साल एकदंत संकष्टी चतुर्थी 16 मई 2025, शुक्रवार को मनाई जा रही है