इसके बाद बातचीत हल्के-फुल्के अंदाज में आगे बढ़ी, जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें पांच मिनट के लिए प्रधानमंत्री बनाया जाए तो वे देश से क्या कहेंगे। संजय ने 'मुन्ना भाई' वाली जानी-पहचानी भाषा अपनाने में जरा भी देर नहीं की। उन्होंने कहा, "चलो देश में कुछ तो चल रहा है। मेरे प्यारे देशवासियों आज मैं आपका PM बनकर बहुत खुश हूं। मतलब शरीर में एक अजीब सी लहर दौड़ रही है। इतना बड़ा देश है, इतने सारे लोग हैं और अब हम सबकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है।"