28 नवंबर के आदेश में कहा गया है कि नए स्मार्टफोन में संचार साधी ऐप पहले से डाला जाए यानी कंपनियां उसे प्री इंस्टॉल कर के दें। पुराने फोन में अपडेट से इस ऐप को डालना होगा। पहली बार इस्तेमाल के समय ऐप दिखना चाहिए और कंपनियां इसे बंद न करें। हालांकि, टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ कहा कि ये ऐप वैकल्पिक है और यूजर इसे डिलीट कर सकते हैं।