जतिन शर्मा
Sambhal Violence: संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा में आरोपी नंबर 2 सुहैल इकबाल ने रिपब्लिक भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की। सुहैल ने बताया कि 24 नवंबर की सुबह वो जामा मस्जिद के पास मौजूद थे। सुहैल इकबाल ने यह भी बताया कि 24 की सुबह की नमाज उन्होंने जामा मस्जिद में ही अदा की।
रिपब्लिक से बात करते हुए सुहैल ने कहा कि वह अपने विधायक पिता का मैसेज देने जामा मस्जिद गए थे। सुबह सर्वे होना है उसकी जानकारी हमें रात में ही मिल गयी थी। लेकिन भड़काऊ बयान पर सुहैल ने कहा कि वो भीड़ के बीच नहीं गए, न ही भीड़ को उकसाया। अगर प्रशासन के पास ऐसा कोई वीडियो है तो सार्वजनिक करे।
आगजनी करने वाले लोकल लोग थे- सुहैल इकबाल
हिंसा के दौरान आगजनी को लेकर सुहैल ने बताया कि आगजनी करने वाले लोकल लोग थे, बाहर से कोई नहीं आया था। कम उम्र के लोगों को समझा पाना मुश्किल होता है, लोगों में सर्वे को लेकर गुस्सा था। हमें लोगों के फोन आने शुरू हुए, तब पता चला कि बाहर माहौल खराब है, उसके बाद से मैं बाहर नहीं निकला।
नमाज के दौरान मैसेज वायरल किया गया इसकी जानकारी नहीं- सुहैल इकबाल
सुहैल से जब पूछा गया कि भीड़ कहा से आई? तो उसने कहा कि प्रसाशन 25 गाड़ियों से आया, हलचल हुई, लोग चौंकने लगे, तो भीड़ इक्कठी होना शुरू हो गयी। भीड़ इससे भी ज्यादा जो सकती थी। क्या व्हाट्स एप्प मेसेज के जरिए लोगो को इक्कठा किया गया? इस पर उन्होंने कहा कि जुम्मे की नमाज के दौरान मैसेज वायरल किया गया था, हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आगजनी स्थानीय लोगों ने की बाहर से कोई नहीं आया। लड़कों में जोश था, लेकिन किसी के बरगलाने से नहीं आये।
इसे भी पढ़ें: पिस्टल लूटी, गाड़ियां जलाईं, संभल हिंसा की FIR कॉपी में कई खुलासे