Sambhal Jama Masjid Survey: संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा और हिंसा भड़क उठी। बता दें, कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम के ऊपर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर पथराव भी किया। देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। वहीं इस हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
इलाके को पुलिस ने पूरी तरह से घेर लिया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले भर में पुलिस फोर्स सड़कों पर पैदल मार्च कर रही है।