(खबरें अब आसान भाषा में)
Samay Raina: समय रैना ने अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के जरिए एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस स्पेशल में उन्होंने न केवल अपने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन का ऐलान किया, बल्कि पिछले साल हुए विवादों पर भी खुलकर बात की।