Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जल्द ही एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म करने जा रहे हैं। यह फिल्म पारंपरिक सुपरहीरो कहानियों से अलग होगी और इसमें कॉमेडी व एक्शन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।