Saiyaara Fever: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने यंगस्टर्स का दिल जीत लिया है। वहीं सिनेमाघरों से लड़के-लड़कियों के इमोशनल होते वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। हाल में एक लड़के के रोते हुए वीडियो ने सनसनी मचा दी।