Safeguard Duty on Steel: कुछ महीनों की जांच के बाद कॉमर्स मिनिस्ट्री की जांच इकाई डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने 19 मार्च को स्टील के कुछ प्रोडक्ट्स पर 12 फीसदी की प्रोविजनल सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव रखा था। बड़ी स्टील कंपनियां तो इससे भी अधिक ड्यूटी लगाने के पक्ष में है तो छोटी कंपनियां इसे हटाने का आग्रह कर रही हैं। जानिए सरकार यह ड्यूटी क्यों लगा रही है और इसे लेकर छोटी और बड़ी कंपनियां क्यों आमने-सामने हैं?