Russia-Ukraine War: रूसी सेना की तरफ से गुरुवार (28 अगस्त) तड़के यूक्रेनी राजधानी पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया गया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। शहर भर में 20 से ज्यादा जगहों पर विस्फोट हुए। पूर्वी कीव में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत हमले में नष्ट हो गई। बचावकर्मियों ने मलबे से तीन लोगों को जिंदा निकाला है