Russia-Ukraine War: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार (29 दिसंबर) को दावा किया कि यूक्रेन ने रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हमला करने की कोशिश की है। रूसी नेता ने दावा किया कि यूक्रेन ने 28-29 दिसंबर को राष्ट्रपति के घर पर 91 लंबी दूरी के ड्रोन लॉन्च किए। हालांकि, यूक्रेन ने इन दावों को खारिज कर दिया है