Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (13 मार्च) को कहा कि वह यूक्रेन में 30 दिन के युद्ध विराम के लिए विचार करने पर तैयार हैं, लेकिन कई सवालों को अभी भी हल किया जाना बाकी है। उन्होंने मॉस्को में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात करने के भी संकेत दिए। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी अधिकारी युद्ध विराम प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए रूस में हैं