Rudraprayag Bus Accident: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार (26 जून) को बड़ा हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग में 18 पर्यटकों को ले जा रही एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई। इस भीषण हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 11 यात्री अभी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है