Rubicon Research Shares: फार्मा कंपनी रुबिकन रिसर्च के शेयरों की करीब दो हफ्ते पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में धाकड़ एंट्री हुई थी। अगर आपने भी इस पर दांव लगाया था और अभी तक बेचा नहीं है या लिस्टिंग के बाद इसके शेयरों की खरीदारी की तो ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि इसे अभी और होल्ड कर सकते हैं। जानिए इसके शेयर किस भाव तक जा सकते हैं और ब्रोकरेज इस पर फिदा क्यों है?