RR vs PBKS IPL Match Live Score : आईपीएल 2025 में आज पहला मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में राजस्थान ने पंजाब को 50 रन से हराया था। पंजाब इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी तो वहीं राजस्थान के लिए ये मैच उसके सम्मान की लड़ाई है। राजस्थान रॉयल्स इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गई है