RR vs GT Highlights Score: IPL में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 209 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी की बदौलत 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया