IND vs NZ -भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना की जा रही है। क्या रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी प्लयर्स को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद टेस्ट टीम से ड्रॉप किया जाएगा? हाल ही में रिपोर्ट से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ये चार सीनियर खिलाड़ी संभवत: कोहली, रोहित, जडेजा, आश्विन एक साथ में अपना आखिरी घरेलू मैच खेल चुके हैं।