Rohit Shetty House Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू वाले घर के बाहर हुई फायरिंग केस में अब बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि इस घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी असराम फसले उर्फ बाबू पिछले चार साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था।