राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की गई उनकी एक तस्वीर ने न सिर्फ यूजर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि बिहार की सियासत में नए संकेतों को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म कर दिया है।