Rohingya Debate In India: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 दिसंबर) को सवाल किया कि क्या ज्यूडिशियरी से देश में गैर-कानूनी तरीके से घुसने वालों को खास सुरक्षा देने की उम्मीद की जा सकती है? बेंच की अगुवाई कर रहे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से पूछा, “क्या आप चाहते हैं कि हम उनके लिए रेड कार्पेट बिछा दें?”