कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का बयान मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया गया। 56 वर्षीय वाड्रा को जांच एजेंसी ने पिछले महीने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। लेकिन उन्होंने विदेश यात्रा के कारण अपने समन को स्थगित करने का अनुरोध किया था। प्रियंका गांधी वाड्रा भी सोमवार सुबह अपने पति के साथ ED कार्यालय पहुंचीं