ED Summons Robert Vadra: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज (10 जून) पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा को भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है