Rishab Shetty: कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी प्रगति शेट्टी के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। ‘कांतारा’ स्टार ने 9 साल की वैवाहिक यात्रा को याद करते हुए लिखा कि उनकी जिंदगी में प्रगति का साथ उन्हें शांति, संतुलन और आत्मविश्वास देता है।