Delhi Republic Day Parade News: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को देखने आने वालों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए पहली बार निमंत्रण पत्र के साथ मेट्रो टिकट दिए जाएंगे। पार्किंग को आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड आधारित सिस्टम लागू किया गया है, जबकि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी पहले से ज्यादा सख्त रखी गई है