शुक्रवार को जारी बयान में DMRC ने बताया कि 26 जनवरी को सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें सुबह 3 बजे से चलना शुरू कर देंगी। सुबह 3 बजे से 6 बजे तक मेट्रो सेवाएं हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद पूरे दिन मेट्रो अपने सामान्य समय-सारिणी के अनुसार चलेगी। इस फैसले से गणतंत्र दिवस समारोह देखने जाने वाले लोगों को सुबह जल्दी और आसानी से यात्रा करने में मदद मिलेगी