Realty Stocks: जेफरीज की राय है कि मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में घर खरीदने के फ़ैसले धीमे पड़ सकते हैं। वित्त वर्ष 2027 में प्री-सेल्स ग्रोथ सालाना आधार पर धीमी होकर लगभग 6% रहने का अनुमान है,जबकि वित्त वर्ष 2026 में यह 21% पर थी। वैल्यूएशन में गिरावट आई है और वे कमज़ोर-साइकिल के स्तरों से भी नीचे आ गए हैं