RCB vs RR Live Score: IPL 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम.ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा वहीं मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला है, इससे पहले खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को उसके घर में मात दी थी। राजस्थान की टीम अपनी हार का बदला लेना चाहेगी