RCB vs PBKS Highlights: आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। अहमदाबाद में हुए इस मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए और जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ RCB आईपीएल इतिहास की आठवीं चैंपियन टीम बन गई है