RCB vs KKR IPL Match 2025 Score: IPL 2025 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो बेंगलुरु ने जीत दर्ज की थी। बता दें आईपीएल 2025 को 9 मई को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था, जिसके बाद आज से आईपीएल दूबारा शुरू हो रहा है