RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स एक-दूसरे से भिड़ेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी दूसरे और केकेआर की टीम 8वें स्थान पर है। केकेआर को हराकर आरसीबी की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट