RCB vs GT IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में आज से प्लेऑफ का रोमांच शुरू होने जा रहा है। 70 लीग मुकाबलों के बाद टॉप की चार टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई हैं। आईपीएल का पहला क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज धर्मशाला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीधा फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है