RCB vs DC Highlights: आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 4 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है तो वहीं आरसीबी 5 मैचों में 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली की ये लगातार चौथी जीत है, आरसीबी की ये दूसरी हार है।