RCB vs CSK Live Score: IPL 2025 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच इस सीजन में ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थी तो बेंगलुरु ने चेन्नई को हराया था। इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु अपने घर में पहले बैटिंग कर रही है