RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस जीत के साथ 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई। यह बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत है। जबकि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में 214 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा 77 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि आयुष म्हात्रे ने 94 रनों की पारी खेली। लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट हासिल किया।