RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालने के बाद संजय मल्होत्रा दोबार रेपो रेट घटा चुके हैं। उम्मीद है कि आज होने वाली पॉलिसी की बैठक में भी वह रेट कट करने का फैसला ले सकते हैं। RBI ने पहली बार फरवरी 2025 में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स कम किया था। फिर अप्रैल 2025 की बैठक में RBI ने रेपो रेट एक चौथाई फीसदी कम किया था। इससे रेपो रेट इस साल की शुरुआत में 6.5 फीसदी से घटकर 6 फीसदी पर आ गया है