Stocks to BUY: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 8 दिनों की गिरावट के बाद तेजी लौट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक बयान ने शेयर बाजार को जोश से भर दिया है। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने आज 1 अक्टूबर को रेपो रेट को लगातार दूसरी बार 5.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया। लेकिन इसके साथ ही RBI ने यह भी कहा कि आगे दरों में कटौती की गुंजाइश बनी हुई है