Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग प्लानर प्रिया मगंती ने एक इमोशनल नोट साझा करते हुए बताया कि इस शादी का हर हिस्सा कपल के निजी विजन और पसंद से तैयार किया गया था। उन्होंने इस अनुभव को पूरी तरह से पारिवारिक बताते हुए ‘विरोष’ की सादगी, गर्मजोशी और दोनों परिवारों के बीच के गहरे जुड़ाव की तारीफ की।