Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए थे। मामला फिल्म ‘कांतारा 2′ से जुड़ा है, जहां रणवीर ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दैवा (स्थानीय देव परंपरा) की मिमिक्री की थी। इस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई थी।