Ranveer Allahbadia Row: सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को ‘द रणवीर शो’ में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद मामले के बारे में बात करने से प्रतिबंधित किया है। शीर्ष अदालत ने रणवीर इलाहाबादिया को अपने कार्यक्रम में शालीनता बनाए रखने की शर्त पर शो का प्रसारण फिर से शुरू करने की अनुमति दी।