Rani Mukharji: रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता और नेटफ्लिक्स पर इसके लगातार ट्रेंड होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद भावनात्मक सफर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला प्रधान कहानियां अब किसी खास वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी सार्वभौमिक स्वीकार्यता साबित करती है कि साहस और न्याय से जुड़ी कहानियाँ दुनिया भर के दर्शकों को प्रभावित करती हैं।