Rang De Basanti: निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खुलासा किया कि शुरुआत में कोई भी रंग दे बसंती की स्क्रिप्ट खरीदने को तैयार नहीं था, लेकिन आमिर खान के भरोसे ने फिल्म को डूबने से बचा लिया। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया और आज यह भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन ‘कल्ट क्लासिक’ फिल्मों में गिनी जाती है।